रिपोर्ट
फूलदेव पटेल
मुजफ्फरपुर। (31 जनवरी) को दोपहर में शैल फाउंडेशन के सौजन्य से पराशर हॉस्पपटल, खादी भंडार के प्रांगण में बिहार के प्रथम मुख्य मंत्री बिहार केशरी (स्व.) श्री कृष्ण सिंह (श्री बाबू) जी की पुण्यतिथि एवं श्री बाबू की धर्म पत्नी स्व. राम रुचि देवी की पुण्यतिथि समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें शहर के सभी गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ विजयेश कुमार ने की। मुख्य अतिथि बिहार सरकार के पूर्व मंत्री श्री सुरेश शर्मा थे।
अपने अध्यक्षीय भाषण में डॉ विजयेश कुमार ने बिहार के विकास में श्री बाबू के योगदान का विस्तार से उल्लेख किया, और श्रद्धांजलि अर्पित की। धन्यवाद ज्ञापन श्री हरे राम मिश्रा जी ने किया। कार्यक्रम में प्रोफेसर अरुण बाबू, डॉ नवीन कुमार, वरिष्ठ पत्रकार बिभेष त्रिवेदी जी, श्री सुनील जी, अमर बाबू, रानू शंकर जी, गुड्डू जी, विद्या झाँप मुखिया विजय जी, छोटे लाल गुप्ता जी, गीता जी सहित कई लोगों ने श्री बाबू और राम रुचि देवी जी के जीवन पर प्रकाश डाला और उनको श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

0 टिप्पणियाँ